समिति ने जोन ए, बी, सी, डी और ई में डे मार्केट स्थलों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाली एक सार्वजनिक सूचना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय 3 जून के जनरल हाउस के प्रस्ताव के बाद लिया गया है जिसमें डे मार्केट स्थलों के नियमों, शर्तों और दरों में संशोधन किया गया था। आवंटन पारदर्शी तरीके से ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। सेक्टर-37 में बंद पड़े डे मार्केट स्थल को रद्द करने की भी मंजूरी दे दी गई है। यह निर्णय पार्किंग स्थल की कमी, इसके छोटे आकार व अन्य कारणों से लिया गया। बैठक में पार्षद लखबीर सिंह, मनोज सोनकर, हरजीत सिंह, योगेश ढींगरा, मनौर, नरेश पांचाल और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।