फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली को दहलाने वाला एक और आतंकी शिफ्ट होगा अमृतसर

Wed, 24 Jun 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
1993 में बीदर व दिल्ली बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गुरदीप सिंह खैहरा कर्नाटक की गुलबर्गा जेल से वीरवार को अमृतसर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। जेल प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


आईजी जेल बाबू लाल मीणा के अनुसार इससे पूर्व कर्नाटक जेल द्वारा गुरदीप सिंह खैहरा को अमृतसर लाने के लिए सड़क मार्ग चुना गया था लेकिन दो हजार किलोमीटर मार्ग होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से इस योजना को रद कर दिया गया। अब खैहरा को वीरवार को रेल मार्ग द्वारा अमृतसर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

इस मसले पर कर्नाटक व पंजाब सरकार ने आपस में बातचीत करने के उपरांत खैहरा को अमृतसर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट करने की आपसी समझौते के बाद यह फैसला किया गया। इसके लिए कानूनी व प्रशासनिक दस्तावेजों का लेनदेन कार्य मुकम्मल हो चुका है।
विज्ञापन


खैहरा को 1993 बम ब्लास्ट में तिहाड़ जेल में नौ वर्ष और बीदर में 11 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। तिहाड़ जेल में खैहरा अपनी नौ वर्ष की सजा काट चुका है, जबकि 2010 से गुलबर्गा जेल में अपनी सजा काट रहा है।  

आम कैदियों की तरह रखा जाएगा
जेल अधीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि खैहरा को अमृतसर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट करने के बारे में उन्हें अभी किसी तरह के आदेश नहीं आए है अगर उन्हें आदेश मिल जाते है तो गुरदीप खैहरा को बारह सौ के करीब आम कैदियों की तरह ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें