फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग होगा अपडेट, अब व्हाट्स ऐप से जुड़ेंगे शिक्षक-अधिकारी

Wed, 15 Jun 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
विज्ञापन
whatsapp
विज्ञापन
अब हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और प्रथम श्रेणी के अधिकारी एक दूसरे के साथ व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से जुड़ेंगे। ऐसा प्रदेश के सभी डीइओ और प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के आपसी तालमेल और सूचना के जल्द आदान-प्रदान करने के लिए किया गया है। 
विज्ञापन


इसके लिए सभी डीईओ और प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को व्हाट्स-अप नंबर शिक्षा विभाग के राज्य मुख्यालय में मांगा गया है। हरियाणा  के हरेक जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वॉट्स-अप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी लिखकर सूचित कर दिया गया है।

सिर्फ व्हाट्स-अप ही नहीं इसके साथ ही एजूकेशन विभाग में संवाद स्थापति करने के लिए ई-मेल, वैबसाइट और वॉटस-अप के साथ सोशल नेटवर्किंग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

यूं तो कुछ अधिकारी वॉटस-अप का प्रयोग डीइओ पहले से ही कर रहे हैं लेकिन इसको  प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस व्हाट्स-अप ग्रुप में  डीईओ के नंबर मिलने के बाद इस पर जल्द काम किया जाएगा। 

कोट्स-----------------------------
हमारी  कोशिश है कि एजूकेशन विभाग में संवाद ज्यादा से ज्यादा हो, जिससे कार्य  ज्यादा आसान हो सके। इसीलिए जिले के डीईओ और अधिकारियों को व्हाट्स ऐप ग्रुप के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसका लाभ तालमेल ज्यादा बेहतर  होगा और उससे एजूकेशन सिस्टम को ज्यादा बेहतर किया जा सकेगा। 
विज्ञापन

राम बिलास शर्मा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें