फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली रूट पर रेल यातायात ठप, हजारों यात्री फंसे

Tue, 14 Jun 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
पानीपत में अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार शाम को ओएचई पर हाईटेंशन तार गिरने से रेल यातायात ठप हो गया। दिल्ली से अंबाला तक का मुख्य ट्रैक दो-ढाई घंटे तक बंद रहा। अप और डाउन की दर्जनों ट्रेनें पानीपत के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। भीषण गर्मी में हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अंबाला-दिल्ली मुख्य रेल ट्रैक पर पानीपत व दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार शाम को ओएचई तार पर हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि शाम 4:40 बजे 14058 पठानकोट एक्सप्रेस पानीपत से दिल्ली की तरफ रवाना हुई थी। ट्रेन के क्रास करते ही हाईटेंशन तार ओएचई पर गिरने से रेलवे के अप व डाउन दोनों ट्रैक बंद हो गए। रेलवे की तकनीकी टीम करीब सवा पांच बजे मौके पर पहुंची।

टीम ने करीब पौने छह बजे अप लाइन को डीजल इंजन से चालू किया। इस लाइन पर बड़ी सावधानी के साथ एक ट्रेन को निकाला गया। पौने सात बजे अप लाइन से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। डाउन ट्रैक शाम को करीब साढ़े सात बजे चालू हो सका। इस दौरान दर्जनों एक्सप्रेस, पैसेंजर व मालगाड़ियां जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें खड़ी रहीं पानीपत जिले के स्टेशनों पर
डाउन ट्रैक की 12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा, 12920 मालवा एक्सप्रेस एक घंटा, 12058 दादर एक्सप्रेस 30 मिनट, पानीपत-दिल्ली ईएमयू डेढ़ घंटा।
अप ट्रैक पर कालका पैसेंजर दो घंटा, शहीद एक्सप्रेस 30 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे, पानीपत-अंबाला पैसेंजर।

अनूप कुमार, टीआई, पानीपत रेलवे स्टेशन ने बताया कि पानीपत-दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच ओएचई तार पर हाईटेंशन तार गिरने से अप व डाउन दोनों ट्रैक बंद हो गए थे। रेलवे ने कई घंटे के प्रयास के बाद ट्रैक को चालू कर दिया। इस दौरान दर्जनों ट्रेन लेट हो गई। रेल यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें