फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनपसंद नंबर खरीदने के लिए रिजर्व प्राइज दोगुना

Tue, 05 Apr 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गाड़ी नंबर की नीलामी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
अब मनपसंद नंबर की खरीदारी के लिए लोगों को रिजर्व प्राइज दोगुना देना होगा। चंडीगढ़ प्रशासन के होम डिपार्टमेंट ने यह फैसला लिया गया है। आरएलए ने मनपसंद नंबर के लिए यह नियम मीटिंग के बाद लागू किया गया है। 0001 नंबर के लिए जो रिजर्व प्राइज 25 हजार रुपये था वह बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ आरएलए के डायरेक्टर अमित तलवार ने बताया कि प्रशासन ने मीटिंग के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया है। वहीं 0002, 0033, 0044, 0055, 0066, 0077, 0088, 0099, 0101 का रिजर्व प्राइज 15 हजार था जो अब बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है।

वहीं 0012 से 0021, 0023 से 0032, 0034 से 0043, 0045 से 0054, 0056 से 0065, 0067 से 0076, 0078 से 0087, 0089 से 0098, 0111, 0222, 0333, 0444, 0555, 0666, 0777, 0888, 0999, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999, 0200, 0300, 0400, 0500, 0600, 0700, 0800, 0900, 1000, 2000, 3000, 4000, 5000, 6000, 7000, 8000, 9000 का रिजर्व प्राइज पहले 10 हजार था जो अब 20 हजार हो गया है। वहीं 110, 150 का रिजर्व प्राइज 5 हजार था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें