फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी ज्वाइंट जीएम खुदकुशी मामला: सांसद से इंसाफ की गुहार

Tue, 05 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
विज्ञापन
एचएमटी ज्वाइंट जीएम खुदकुशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘मैडम जी, हम कानून पर विश्वास कर के चल रहे हैं। कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कर्नल केपी मिश्रा से पुलिस पूछताछ क्यों नहीं कर रही। अगर केपी मिश्रा थाने में नहीं आ सकता हैं तो पुलिस वहां जा सकती है। अगले महीने वह रिटायर हो जाएंगे। आप से अनुरोध है कि हमें इंसाफ दिलाएं।
विज्ञापन


यह गुहार एचएमटी कंपनी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर के पद कार्यरत मृतक कंवलजीत सिंह की पत्नी निहाल कौर और परिवार के सदस्यों ने राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा से लगाई है। सोमवार को राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा मृतक कंवलजीत सिंह के परिवार से मिलने एचएमटी आवासीय परिसर के एफ ब्लॉक स्थित उनके घर पहुंची थीं। पीड़ित परिवार ने जोर देकर कुमारी सैलजा को कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। यदि कर्नल केपी मिश्रा दोषी नहीं हैं तो वह क्यों यहां से गए और उनका फोन स्विच ऑफ क्यों आ रहा है। शैलजा कुमारी ने फोन पर डीसीपी से कहा कि आरोपी केपी मिश्रा को थाने बुलाएं या फिर किसी जवान को उनके घर भेजें, लेकिन इस मामले में तत्काल कार्रवाई करें। 

डीसीपी को कहा फोन पर कहा जल्दी कार्रवाई करो: पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है और जांच में ढील बरती जा रही है। परिवार के सदस्यों की यह बात सुनकर सांसद कुमारी शैलजा ने डीसीपी पंचकूला से मोबाइल पर बात की और मामले में जल्द कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के सांत्वना देने के साथ कुमारी शैलजा ने परिवार को आश्वासन दिया कि वह केंद्रीय स्तर पर बात करके सच्चाई सामने लाने की कोशिश करेंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो मृतक कंवलजीत सिंह के साथ हुआ है वह कहीं कंपनी की स्थिति का नतीजा है। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है। कुमारी शैलजा ने कहा कि वह उनके साथ हैं।

भाजपा साजिश के तहत बंद करना चाहती है कंपनी: वहीं एचएमटी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति के बारे में जब बात की तो उन्होंने कहा कि कंपनी चलाने को लेकर यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया तो मंत्री की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने कंपनी को चलाने के लिए सालों साल जद्दोजहद की। कंपनी को बंद नहीं होने दिया और पैकेज भी दिलाया। बीजेपी सरकार आते ही कंपनी को रिवाइवल पैकेज देकर चलाना तो दूर कर्मचारियों की सैलरी भी नहीं दे रही।

मेक इन इंडिया की बात की जाती है, परंतु कंपनी को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसी साजिश के तहत कंपनी को बंद करना चाहती है। बीजेपी सरकार पूरी यूनिट, मशीनरी और जमीन को बेचना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी कुछ नहीं पता उनकी सरकार यहां निफ्ट संस्थान लेकर आई थी उसका भी अब नहीं पता। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे कर्मचारियों के साथ हैं और उनकी लड़ाई में वे पूरा सहयोग देंगी। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव मनवीर कौर गिल और महासचिव चेतन चौहान के अलावा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें