फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू हेल्थ सेंटर हुआ हाईटेक

Tue, 05 Nov 2013 03:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस स्थित बीजीजे इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (पीयू हेल्थ सेंटर) को हाईटेक कर दिया गया है। करीब 50 लाख रुपये खर्च कर नई मशीनों से लैब को अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन


पीयू हेल्थ सेंटर ओपीडी में प्रतिदिन 350 मरीज चेकअप कराने आते हैं। चौदह हजार से अधिक पीयू स्टूडेंट, 5600 कर्मचारियों, 18 हजार के करीब रिटायर्ड कर्मचारियों, सीनेटर, सिंडीकेट सदस्यों और कर्मचारियों के आश्रितों के इलाज का जिम्मा है।
 
दो मिनट में एक्स-रे रिपोर्ट  
पीयू हेल्थ सेंटर में 28 लाख की लागत से अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन, 1.53 लाख रुपये की ईसीजी मशीन और ब्लड टेस्ट के लिए 1.30 लाख की लागत से मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन


नई मशीनों के आने से मरीज की रिपोर्ट 2 से 5 मिनट में मिल रही है। हेल्थ सेंटर में बनी मल्टी स्पेशलिटी लैब में कुछ घंटों में ही हर तरह के टेस्ट की रिपोर्ट मिलने लगी है।
 
हेल्थ सेंटर पर 80 तरह की दवाइयां    
डॉ. डी धवन ने बताया कि पीयू हेल्थ सेंटर पर विभिन्न बीमारियों के लिए 80 तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं। बेहतर क्वालिटी की दवाइयों की खरीद के लिए पीयू ने काफी कड़े नियम तय किए हैं।

मेडिकल स्टोर पर भी पीयू कर्मचारियों को सब्सिडी पर दवाइयों का प्रबंध है। हेल्थ सेंटर में एंबुलेंस वैन के अलावा, विजिटर रूम, एलसीडी, सभी डॉक्टर के लिए अलग केबिन और प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक योग क्लास की सुविधा है।

जल्द ही हेल्थ सेंटर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी है। पीयू के सभी कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड अब हेल्थ सेंटर पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
 
फाइबर का मिनी ऑडिटोरियम बनेगा  
हेल्थ सेंटर को मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की तर्ज पर अपग्रेड करने की तैयारी है। पूरे हेल्थ सेंटर में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। एडिशनल सीएमओ डॉ. राकेश खुल्लर ने बताया कि सेंटर में ईसीजी, एक्स रे, ड्रेसिंग और इम्यूनाइजेशन कोर्स शुरू करने का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।

हेल्थ सेंटर में 100 लोगों के बैठने के लिए फाइबर का मिनी ऑडिटोरियम का प्रपोजल भी है। इसमें विभिन्न बीमारियों के एक्सपर्ट डॉक्टर लोगों को लेक्चर और सेमिनार के माध्यम से जानकारी देंगे।
 
14 हजार स्टूडेंट और एक भी काउंसलर नहीं
पीयू हेल्थ सेंटर में कुछ कमियां भी हैं। 14 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए हेल्थ सेंटर में एक भी काउंसलर नहीं है। आंखों की जांच के लिए भी एक्सपर्ट नहीं है। पीयू में विद्यार्थियों में हाईपर टेंशन और यौन संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता के लिए रेगुलर काउंसलर की सख्त जरूरत है।  

24 घंटे मेडिकल सुविधा की मांग
पीयू हेल्थ सेंटर में डॉक्टर सुविधा को लेकर पीयू सीनेट में नॉन टीचिंग एसोसिएशन प्रेसिडेंट दीपक कौशिक मुद्दा उठा चुके हैं। अभी पीयू हेल्थ सेंटर में सुबह 8:30 से 12:30 और शाम को 5:00 से 6:00 बजे रुटीन चेकअप होता है।

जरूरत पड़ने पर कैंपस से डॉक्टर को बुलाना पड़ता धर हेल्थ सेंटर एसएमओ का कहना है कि नए सिस्टम को लागू करने के लिए हेल्थ सेंटर में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने, डॉक्टर और अन्य स्टाफ की नियुक्ति करनी होगी। हेल्थ सेंटर में सिर्फ दो रेगुलर और छह कांट्रेक्ट डॉक्टरों से काम चलाया जा रहा है।

पीयू हेल्थ सेंटर के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. देवेंद्र धवन ने बताया कि हेल्थ सेंटर को काफी बड़े स्तर पर अपग्रेड किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए कई नई तकनीक की मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। अब पहले से बेहतर और जल्द इलाज हो सकेगा। सेंटर में आने वाले समय में कई ओर नए बदलाव करने का प्रपोजल तैयार किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें