फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरूपानंद के खिलाफ अब किन्नर भी उतरे

Wed, 02 Jul 2014 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिरडी साईं बाबा के खिलाफ दिए गए विवादित बयान से चंडीगढ़ के किन्नर समाज ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


किन्नरों ने सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि शंकराचार्य इस मामले में माफी मांगे। वे विवादित बयान देकर समाज में अशांति का वातावरण पैदा करने पर रहे हैं।
विज्ञापन

शंकराचार्य का पुतला दहन करेगा किन्नर समाज

पत्रकारों से वार्ता में सुनील गुरु और अनीसा ने कहा कि शंकराचार्य शिरडी जाकर साईं बाबा से माफी मांगे। अन्यथा किन्नर समाज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा और शंकराचार्य का पुतला दहन करेगा।

साथ ही शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं सब्बो ने बताया कि किन्नर समाज साईं बाबा को मानती है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा के खिलाफ तो शंकराचार्य बयान देते हैं, लेकिन बीड़ी के बंडलों में देवी-देवताओं के चित्र चिपकाने से क्या सनातन धर्म की क्षति नहीं होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें