फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अब साल में दो बार होंगे हरियाणा राज्य ओलंपिक खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवंबर 2025 के बाद अप्रैल 2026 में आयोजन पर मुहर, तैयारियां शुरू
विज्ञापन


कुलदीप शुक्ला
चंडीगढ़। हरियाणा के इतिहास में पहली बार राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन एक साल के अंदर दो बार होने पर मुहर लग गई है। नवंबर 2025 में सात दिन तक चले खेलों का आगामी आयोजन अप्रैल 2026 में होगा। इसी तरह अप्रैल व नवंबर के क्रम में हर साल दो बार हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
दरअसल, 13 साल बाद 2 से 8 नवंबर तक 27वें राज्य खेल का सफल आयोजन हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से कराया गया। इसमें चंडीगढ़ के अतिरिक्त प्रदेश के 10 जिलों के 24 स्थानों पर खेलों में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, तैराकी, तीरंदाजी सहित करीब दो दर्जन से अधिक खेल विधाएं शामिल की गईं। प्रतियोगिता में करीब 7358 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और तीन हजार खिलाड़ियों ने तकरीबन 1200 पदक जीते हैं।
विज्ञापन


रात में होंगे आउटडोर गेम्स
अप्रैल में आयोजित राज्य ओलंपिक खेलों में आउटडोर गेम्स जैसे एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, साइकिलिंग, घुड़सवारी, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, वॉलीबॉल का आयोजन रात में करवाया जाएगा ताकि अत्यधिक धूप व गर्मी का असर खिलाड़ियों को तंग ना कर सके।
विज्ञापन



13 वर्ष खेल न होने की भरपाई के लिए लिया फैसला : बैनिवाल
हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कप्तान जसविंद्र सिंह मीनू बेनीवाल ने बताया कि 2025 से पहले हरियाणा राज्य ओलंपिक गेम्स 2012 में आयोजित कराए गए थे। 13 वर्षों तक खेल आयोजित नहीं होने से खिलाड़ियों काे भारी नुकसान हुआ। इसी नुकसान की भरपाई करने और खिलाड़ियों की क्षमता को निखारने के उद्देश्य के चलते एक साल में दो बार हरियाणा राज्य ओलंपिक गेम्स आयोजित कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें