फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक छोड़ सभी जगह के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू

Wed, 24 Feb 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के लिए चल रहे जाट आंदोलन के समापन के बाद दिल्ली सहित सभी राज्यों के लिए बसों का संचालन सेक्टर - 17 बस स्टैंड से बुधवार को शुरू हो गया। लेकिन हरियाणा परिवहन निगम ने एहतियातन रोहतक के लिए चंडीगढ़ से सीधी बस सेवा शुरू नहीं की है।
विज्ञापन


उधर, वोल्वों बसों के लिए काउंटर से टिकट दिया जा रहा है उसकी साइट खुल नहीं रही है। रोहतके जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई कि वे चंडीगढ़ से गोहाना तक परिवहन निगम की बसों से जाएं और वहां से प्राइवेट वाहन से रोहतक तक यात्रा करें।

हरियाणा की बसों की साइट अभी तक नहीं चल रही है। सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर बने हरियाणा परिवहन निगम के काउंटर पर लोग बुकिंग की जानकारी करने पहुंचे। इस पर उन्हें पता चला कि वोल्वो बसों की बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वाले यात्री राकेश सिंह ने बताया कि वोल्वों की बुकिंग वाली साइट खुल नहीं रही है। इससे टिकट मिलने मे समस्या हो रही। पूछताछ काउंटर पर तैनात रमेश ने बताया कि यहां से बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

लेकिन अभी दो दिन तक लोगों को काउंटर से ही टिकट मिलेगा। वहीं रोहतक के लिए अभी यहां से डायरेक्ट बस नहीं चल रही है। गोहाना से लोगों को दूसरी बसों मे जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें