फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाएं रोजाना 30 रुपये के किराए पर एसी, दस रुपये पर फ्रिज

Mon, 18 Apr 2016 09:46 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एयर कंडीशंड - फोटो : file
विज्ञापन
गर्मी का सीजन शुरू होते ही मार्केट में एयरकंडीशनर (एसी) की डिमांड बढ़ गई है। एसी के नए अपडेट वर्जन बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन एसी को खरीदकर लगवाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे लोग किराए पर एसी लेकर गर्मी में ठंडी हवा का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


दुकानदार पांच हजार से लेकर साढ़े हजार रुपये सीजन के लिए एसी किराए पर दे रहे हैं। कुछ दुकानदार एसी फिट करने का चार्ज अलग से ले रहे हैं तो कुछ इसी पैकेज में एसी फिट भी कर रहे हैं। चंडीगढ़ सेक्टर दस में हितेश एयर कंडिशनिंग के ऑनर हितेश ने बताया कि वह पांच हजार रुपये में छह महीने के लिए एसी किराए पर दे रहे हैं। 200 रुपये ट्रांसपोर्टेशन और 300 रुपये फिटिंग के लिए अलग से देने होंगे।

अगर किराए और फिटिंग के खर्च को जोड़ दिया जाए तो छह महीने के लिए एसी का कुल खर्च 5500 रुपये आता है। इस हिसाब से ग्राहक को एसी रोजाना 30 रुपये के किराए पर पड़ा। एसी फिट करने के दौरान कुछ सिक्योरिटी मनी भी ली जाती है, जो छह महीने के बाद वापस कर दी जाती है। हितेश के मुताबिक एसी लगाने के बाद मेंटीनेंस का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। हितेश का यह पुश्तैनी काम है। उसके पिता भी एसी व अन्य सामान किराए पर देते थे। हितेश के अलावा चंडीगढ़ के कई दुकानदार एसी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन किराए पर देते हैं।
विज्ञापन


मनीमाजरा में माय क्विक सर्विस के संचालक मदन के भाई जस्सू ने बताया कि वह त्र 6300 पर पूरे सीजन के लिए एसी किराए पर देते हैं। इसके अलावा वह कोई चार्ज नहीं लेते। इस हिसाब से ग्राहक रोज के 35 रुपये देकर एसी घर पर लगा सकते हैं। जस्सू ने बताया कि वह इस राशि में ही एसी घर पहुंचा देते हैं और उसकी फिटिंग भी कर देते हैं।

ग्राहक को एसी देने से पहले उसकी सर्विस करते हैं, ताकि बीच में कोई परेशानी न आए। अगर कोई परेशानी आती भी है तो उसके कोई चार्ज नहीं लेते। ग्राहकों को सिक्योरिटी मनी भी देनी पड़ती है, लेकिन एसी उतारने के बाद वह वापस कर दी जाती है। पंचकूला सेक्टर 21 में इलेक्ट्रोविजिन 21 के गुरुदर्शन सिंह ने बताया कि वे 6500 रुपये पर एसी किराए पर देते हैं और 500 रुपये फिटिंग के लेते हैं।

दस रुपये के किराए पर फ्रिज
चंडीगढ़ में दुकानदार एंयर कंडीशनर के अलावा रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन भी किराए पर देते हैं। चंडीगढ़ सेक्टर दस में हितेश एयर कंडिशनिंग के ऑनर हितेश ने बताया कि वह दस रुपये रोज के हिसाब फ्रिज किराए पर देते हैं, जबकि मनीमाजरा के माय क्विक सर्विस 600 रुपये प्रति महीने में वाशिंग मशीन व 800 रुपये प्रति महीने के हिसाब से फ्रिज देते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें