फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गर्मियों में लाड़ले को न हो डायरिया, यहां मुफ्त पिलाएं वैक्सीन

Thu, 21 Apr 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
वैक्सीन ड्रॉप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंचकूला के बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए अब रोटा वायरस वैक्सीन पिलाई जाएगी। इसकी शुरुआत पंचकूला के जनरल अस्पताल से कर दी गई है। यह वैक्सीन अप्रैल के दौरान पिलाई जाएगी।
विज्ञापन


पंचकूला के जनरल अस्पताल में सिविल सर्जन डा. वीके बंसल और पीएमओ डा. वीणा सिंह ने रोटावायरस की वैक्सीन की शुरुआत एक बच्चे को ड्राप पिलाकर की। उन्होंने बताया कि बच्चों में डायरिया की रोकथाम और डायरिया से लड़ने की क्षमता विकसित करने के लिए अप्रैल से रोटा वायरस वैक्सीन की पांच बूंदे पिलाई जाएंगी। बच्चों के 6, 10 और 14 हफ्ते का होने पर रोटा वायरस वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में निशुल्क दी जाएगी।

इस मौके पर सिविल सर्जन डा. वीके बंसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुमन जैन, डिप्टी सिविल सर्जन के अतिरिक्त अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। ध्यान रहे कि हरियाणा के अलावा हिमाचल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में भी यह अभियान शुरू किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वैक्सीनेशन के लिए पहले चरण में देश के चार राज्यों को चुना है। इस वैक्सीनेशन से छोटे बच्चों की डायरिया से मौत होने के मामलों में कमी आने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन


पोलियो के लिए शुरू हो रहा है आईपीवी
जिले में बच्चों को पोलियो के विरुद्ध दोहरी सुरक्षा देने के लिए इनएक्टिवेटड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) को नियमित टीकाकरण में शामिल किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण सत्रों में एक साल से छोटे बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की तीसरी डोज के साथ आईपीवी का इंजेक्शन दिया जाएगा। आईपीवी और ओपीवी दोनों ही बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ पोलियो से दोहरी सुरक्षा प्रदान करेंगे।

जरा इस पर भी कीजिए गौर
डाक्टर वीके बंसल ने बताया कि ओपीवी की तीसरी खुराक के साथ आईपीवी इंजेक्शन दिए जाने के बाद भी शिशुओं को, जब तक कि वे 5 साल के नहीं हो जाते, नियमित टीकाकरण और पल्स पोलियो अभियानों के तहत ओपीवी की खुराक देना आवश्यक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें