आपके पास स्मार्ट फोन है तो मनोरंजन के दरवाजे खुल गए हैं। अब तक आप आनलाइन मनोरंजन का मजा लेते रहे होंगे। अब आ गया है ऑफलाइन मनोरंजन वह भी किफायती दामों में।
आपके लिए यह लेकर आए हैं शार्टफार्मेट डिजिटल प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड। जिसने चंडीगढ़ के होटल पार्क प्लाजा में लॉन्च किया है नया आफलाइन स्टोर और आनलाइन डिजिटल करेंसी बिस्कुट डिजिटल प्रीपेड वालेट।
इस स्टोर के माध्यम से आप नए एप अपने मोबाइल के लिए खरीद सकेंगे। इसके माध्यम से आप फिल्म, गीत और भक्तिमय गीतों को अपने स्मार्टफोन के लिए खरीद सकेंगे और वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
इसमें फिल्में होंगी, गीत होंगे और बच्चों के एजूकेशन एप भी शामिल हैं। आठ भाषाओं की फिल्में हैं। जिनमें हिन्दी (बालीवुड), मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड, मेजपुरी, मराठी एवं आसामी प्रमुख हैं।
शार्टफारमेट की एमडी एवं सीईओ नियति शाह ने बताया चंडीगढ़ में लोग स्मार्टफोन ज्यादा यूज करते हैं। इसमें खास बात यह है कि बिस्कुट में बच्चों के लिए ई बुक और लर्निंग सिस्टम भी डाला गया है।
नियति शाह ने बताया कि कंपनी उत्कृष्ट कंटेंट आधारित ऑफलाइन एप ग्राहक को अपने शहर के किसी भी रिटेल आउटलेट से मिल सकेगी। इसकी खासियत है यह जिस मोबाइल में डाली जाएगी वही उसका उपयोग कर पायेगा।