फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से मिली निजात तो अब चिकनगुनिया ने बढ़ाई मुसीबत

Mon, 24 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंचकूला में डेंगू से ज्यादा अब चिकनगुनिया का खौफ है। पिछले एक सप्ताह के दौरान पंचकूला में चिकनगुनिया के करीब पंद्रह मरीज आए हैं, जबकि डेंगू के सिर्फ सात ही। डॉक्टरों कहना है कि अब डेंगू का मौसम जा रहा है, लेकिन अभी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन


पंचकूला में चिकनगुनिया के अब तक 47 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसमें से पंद्रह मामले ऐसे हैं जो कि पिछले एक सप्ताह के दौरान ही रिपोर्ट किए गए। चिकनगुनिया के ज्यादातर मामले पंचकूला सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-15 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मिले हैं। 

इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव करवा दिया गया है। पंचकूला नागरिक अस्पताल के एक डॉक्टर के अनुसार, ओपीडी में बुखार के मरीजों की संख्या अब एकबार फिर बढ़ी है। लेकिन डेंगू के मरीजों की संख्या में कमी हो चुकी है। जो मरीज आ रहे हैं इसमें से दस फीसदी मरीज चिकनगुनिया और काफी कुछ सीजनल फीवर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें