फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को राहत, अब सीटीयू की बसों में वेंडिंग मशीन से मिलेगी टिकट

Mon, 23 May 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीटीयू बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
सीटीयू की बसों में यात्रियों को जून से वेंडिंग मशीन से टिकट मिलेगी। सीटीयू की ओर से 900 टिकट वेंडिंग मशीनें 31 मई तक खरीदी जाएंगी। सीटीयू की 74 रूटों पर लोक ल 400 बसें चलाई जा रही हैं। इन सभी बसों में जून के पहले सप्ताह से टिकट वेंडिंग मशीन से ही मिलेगी।
विज्ञापन


अभी इन बसों की संख्या 200 और बढ़ाई जानी है। इसके लिए सीटीयू तैयारी कर रहा है। इसके माध्यम से लोगों को यह सुविधा भी मिलेगी कि लोग किसी भी रूट पर चलने वाली बस का टिकट ले सकते हैं, जबकि मैनुअल में इस तरह की सुविधा नहीं मिल पाती है।

अमित तलवार, डायरेक्टर, सीटीयू ने बताया कि सीटीयू की सभी बसों में वेंडिंग मशीन से टिकट दिया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। यह व्यवस्था जून के पहले सप्ताह से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें