प्रदेश सरकार की ओर से जिला में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा, बेसहारा, नि:शक्त, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना का सम्मान भत्ता विभाग अब सीधे आरटीजीएस के माध्यम से ग्राम सरपंचों व कार्यकारी अधिकारी/सचिव नगर निगम के खातों में एक फरवरी को जमा करवा देगा।
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि सभी लाभपात्रों को एक जनवरी से बढ़ी हुई राशि मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत 16954 लाभपात्रों को एक करोड़, 69 लाख, 54 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
अब 1000 रुपये की राशि हर लाभपात्र को सम्मान भत्ता के रूप में मिलेगी। पहले यह राशि 500, 650 व 700 रुपए दी जाती थी। गौरतलब है कि गोहाना रैली में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषण की थी।