गणतंत्र दिवस पर आम आदमी पार्टी की ओर से सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में एक जनसभा आयोजित की गई।
जनसभा में चीफ गेस्ट के तौर पर नेशनल एग्जीक्यूटिव सदस्य मिस्टर उर्फ जय हिंद व हरियाणा यूनिट के प्रोफेसर बलजीत ने शिरकत की। जनसभा का मकसद सिटी ब्यूटीफुल में आम आदमी के सामने आ रहे मुद्दों को उठाना था।
इस दौरान चंडीगढ़ के कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से इलेक्ट्रिसिटी के रेट बढ़ाना, स्लम बस्तियों का रीहैबिलेटेशन व महिलाओं की सुरक्षा थी। जनसभा में करीब 300-400 लोग पहुंचे।
इस मौके पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर के नेता शमेश्वर ने अपने कई साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा। इसके अलावा भारतीय दलित समाज सेवा के सदस्यों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नवीन ने सभी का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी का सदस्यता अभियान भी जारी रहा। समारोह में जसपाल भट्टी की पत्नी सविता भट्टी भी आई हुई थीं।