फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संशोधित......... सरकारी अस्पतालों में सौ रेडियोग्राफर और 150 लैब टेक्नीशियन की होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेजा मांग पत्र, इसी महीने होगी नियुक्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब एक्सरे और अन्य जांचें आसानी से हो सकेंगी। हरियाणा सरकार सौ रेडियोग्राफर और 150 लैब टेक्नीशियन की भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग भर्ती की मांग निगम को भेज चुका है। संभावना है कि इसी महीने भर्ती पूरी कर ली जाएगी और इसके बाद संबंधित जिलों में कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

सीएचसी और पीएससी में इन पदों पर अधिक कमी
वर्तमान में प्रदेश के जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएससी स्तर पर सबसे अधिक रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियनों की कमी है। इससे प्रदेश के कई अस्पतालों में एक्सरे मशीनें तक बंद पड़ी हैं। इसी प्रकार अस्पतालों में लैब तो हैं, लेकिन स्टाफ नहीं होने से यहां जांचें नहीं होतीं। स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के कुल स्वीकृत पद 1361 हैं, जबकि 760 ही तैनात हैं। रेडियोग्राफर के 350 पद स्वीकृत हैं और सिर्फ 95 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। निगम के माध्यम से 250 कर्मचारियों को भर्ती करने के बाद भी दोनों पदों पर कर्मचारियों की कमी रहेगी। हालांकि, विभाग का दावा है कि शेष पदों पर पक्की भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


कई बार विधानसभा में उठ चुका मुद्दा
एक्सरे और लैब टेस्ट नहीं होने का मुद्दा कई बार विधानसभा में उठ चुका है। सफीदों से विधायक सुभाष गांगोली, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम, असंध से विधायक शमशेर गोगी के साथ-साथ अन्य विधायक कई बार यह बात रख चुके हैं कि अस्पतालों में एक्सरे मशीनें हैं, लेकिन उनको चलाने के लिए रेडियोग्राफर नहीं हैं। इसके अलावा अधिकतर सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नहीं होने से लैब टेस्ट बाहर कराए जाते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के जिले को मिलेंगे सबसे अधिक रेडियोग्राफर
अंबाला 9
हिसार 6
चरखी दादरी 6
फरीदाबाद 6
फतेहाबाद 6
यमुनानगर 6
रेवाड़ी 6
सिरसा 6
करनाल 5
गुरुग्राम 5
कुरुक्षेत्र 5

पलवल 5
सोनीपत 5
नारनौल 4
नूंह 4

भिवानी 4
पानीपत 4
जींद 3
कैथल 2
पंचकूला 2
रोहतक 2
झज्जर 1

-
कोट (फोटो)
रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियनों की भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग मांग पत्र भेज चुका है। लगातार इसका फाॅलोअप किया जा रहा है। निगम ने आश्वस्त किया कि इसी महीने इस भर्ती को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में एक्सरे और जांच की दिक्कत नहीं रहेगी।
- डाॅ. सोनिया त्रिखा खुल्लर, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें