फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कौशल रोजगार निगम के 1 लाख से अधिक कर्मचारियों के वेतन में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने जारी की नई वेजिज दरें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे एक लाख से अधिक कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से इन कर्मचारियों के वेतन में 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। निगम ने कर्मचारियों की अलग-अलग श्रेणियों से संबंधित वेतनमान को लेकर नई दरें जारी की हैं। निगम ने पत्र जारी कर सभी विभागों को इस संबंध में सूचित किया है। नई दरें 1 सिंतबर 2023 से लागू होंगी। अब तीसरी श्रेणी में 10 साल के अनुभव वाले कर्मचारियों का मूल वेतन 20,700 रुपए तक कर दिया गया है, जबकि 10 साल का अनुभव रखने वाले को दूसरी श्रेणी का मूल वेतन 22,000 और प्रथम श्रेणी का 18,100 रुपए कर दिया है। इसके अलावा, 0 से 5 साल तक के अनुभव वाले कर्मचारियों को भी अलग-अलग लेवल के हिसाब से नई दरें तय की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें