फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला-मोहल्ला आयोजन पर शिअद को नोटिस

Wed, 02 Apr 2014 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
होला-मोहल्ला के दौरान श्री आनंदपुर साहिब में बिना मंजूरी के रैली करने पर शिअद के सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा को बुधवार को कारण बताओ नोटिस कर दिया गया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने यह नोटिस जारी करने के आदेश दिए थे। इसे रूपनगर जिले के डीसी को भेज दिया गया है। रूपनगर के डीसी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि डॉ. चीमा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

उनके जवाब के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार आयोग ने मंगलवार को लुधियाना के पुलिस आयुक्त सहित तीन डीसी और चार एसएसपी का तबादला करने के बाद बुधवार भी एक कड़ा फैसला ले लिया।
विज्ञापन


पहले दिन सात नामांकन
पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल होने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी (शिकायतें) सुप्रीत सिंह गुलाटी ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब से माकपा के बलबीर सिंह और उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में रघुनाथ सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में राजिंदर सिंह पवार ने पटियाला, मनोज कुमार ने संगरूर, मनप्रीत सिंह ने बठिंडा और बादल सिंह ने फरीदकोट से नामांकन पत्र भरे हैं।

खडूर साहिब से सुखचैन चंद ने डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें