फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को नोटिस जारी

Tue, 19 Jan 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी के आदेश नहीं मान रहे थे। जिस कारण सोमवार को ज्वाइंट कमिश्नर ने सभी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को नोटिस भेजकर पूछा है कि वह वर्दी क्यों नहीं पहन रहे हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले साल नवंबर माह में ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी ने अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सभी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को रोजाना ड्यूटी के समय वर्दी पहनने के निर्देश दिए थे। लेकिन ये आदेश लागू नहीं हुए। निगम के अनुसार वर्दी पहनने का एक फायदा यह है कि दूर से ही अवैधा कब्जा करने वालों को दस्ते की पहचान हो जाएगी। कई बार पहचान न होने से सब इंस्पेक्टर और फड़ी लगाने वालों के बीच झगड़ा हो चुका है।

कर्मचारियों में भारी रोष
पिछले शुक्रवार को निगम कमिश्नर ने नए आदेश जारी कर अतिक्रमण हटाओ दस्ते में तैनात स्टाफ की ड्यूटी रात 9 बजे तक कर दी है। जबकि पहले 11 से शाम 7 बजे तक थी। लेकिन अब दोपहर 1 से रात 9 बजे तक कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही फ्लाइंग टीम में तीन इंस्पेक्टरों को शामिल कर उनकी ड्यूटी रात 1 बजे तक की गई है। जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। साथ ही हर सब इंस्पेक्टर का टारगेट फिक्स कर दिया है। सब इंस्पेक्टर में दो महिला कर्मी भी हैं। कर्मचारियों का आरोप है टारगेट फिक्स होने से अतिक्रमण बढ़ेगा। मालूम हो कि अधिकारियों ने ये आदेश मेयर को बिना बताए लागू किए हैं।

सदन में होगा हंगामा
चालान से कमाई करने का टारगेट दोगुना करने से शहर में फड़ी वालों में अफरातफरी मच गई है। कांग्रेस इस मुद्दे पर 29 जनवरी को होने वाली सदन की बैठक में जमकर हंगामा करने की रणनीति बना रही है क्योंकि यह आदेश भाजपा के मेयर बनने के बाद ऐसा हुआ है इसलिए कांग्रेस इसके लिए भाजपा को जिम्मेवार बता रही है।

मालूम हो कि पिछले साल तक भाजपा पार्षद भी यह कह रहे थे कि जब तक वेंडर एक्ट लागू नहीं हो जाता तब तक शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलना चाहिए लेकिन अब भाजपा का ही मेयर बन गया है लेकिन चालान का टारगेट हर माह 15 लाख से बढ़ाकर 31 लाख रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें