फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी लीग का शानदार आगाज आज, मैच शाम 6 बजे से

Tue, 19 Jan 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में रोमांच से भरपूर हॉकी लीग का डंका मंगलवार से बजेगा। पहला मैच पंजाब वारियर्स और रांची रेंज की टीमों के बीच खेला जाना है।
विज्ञापन


लगातार दो सीजन में खिताब जीतने के करीब पहुंची पंजाब वारियर्स की टीम लीग मैच में जीत से आगाज करना चाहेगी। वहीं पिछले सीजन की विजेता रांची रेज भी बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरेगी।

पिछले सीजन में रांची रेंज के हाथों खिताबी हार का बदला लेने के लिए पंजाब वारियर्स टीम के कप्तान सरदार सिंह के नेतृत्व में दो-दो हाथ करने उतरेगी। वहीं घरेलू दर्शकों के समर्थन का भी टीम को फायदा मिलेगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने सोमवार को हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


नए नियम रोचक:
इस बार लीग के नए नियम रोचक हैं। इनके तहत एक फील्ड गोल करने के बदले एक और बोनस गोल मिलेगा। पैनल्टी कॉर्नर में यह बोनस गोल नहीं मिलेगा।

फ्लड लाइट में होंगे मुकाबले:  
हॉकी स्टेडियम सेक्टर-42 में पांच मुकाबले खेले जाने हैं। 19, 20 और 24 जनवरी के अलावा 4 और 15 फरवरी को यहां मैच होंगे। सारे मैच फ्लड लाइट में खेले जाएंगे। मुकाबले शाम 6 बजे शुरू  होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें