फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ डिनर करवाने का वादा कर मुकरने वाली कोका कोला कंपनी को चंडीगढ़ में कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। केस 15 साल पुराना है। मामला कंपनी द्वारा आयोजित किए गए कांटेस्ट का था। यह कांटेस्ट सन् 2000 में कराया गया था, जिसे जीतने वाला फिल्म स्टार ऋतिक रोशन के साथ डिनर करेगा।
कांटेस्ट को पंचकूला की शिखा मोंगा ने जीता था, लेकिन ऋतिक रोशन से उसकी मुलाकात नहीं कराई गई। इसके बाद महिला ने ढाई करोड़ मुआवजे की मांग करते हुए कंपनी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करा दिया। सिविज जज केके जैन ने शिखा मोंगा के 12 साल पुराने आवेदन को स्वीकार करते हुए भी एक नोटिस जारी किया।
इस नोटिस के तहत शिखा को 2.43 लाख कोर्ट की फीस भरने की जरूरत नहीं है। अदालत ने कहा कि शिखा गरीब है और वह कोर्ट की फीस नहीं भर सकती। इस मामले को लेकर कोका कोला कंपनी को 18 अगस्त को जवाब दाखिल करने को कहा गया था।