एक महीने बाद भी लंबी लंबी लाइनों से नहीं मिली निजात
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के ऐलान को एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी बैंकों व एटीएम के आगे से लाइनें कम नहीं हैं। बल्कि पिछले आठ दिनों से ज्यादा लंबी लाइनें एटीएम व बैंकों में लग रही है। लोगों का कहना है कि बैंकों व प्रशासन को कुछ और कदम उठाने चाहिए नहीं तो पूरा महीना लग जाएगा अपने ही पैसे निकालने के लिए।
सरकार का दावा था कि सिर्फ पचास दिन लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। लोगों का कहना है कि लेकिन पचास में से तीस दिन तो बीत गए है। लेकिन ना एटीएम व बैंकों की लाइनों में कोई फर्क नहीं पड़ा है। हर रोज लाइनें लंबी होती जा रही है। वीरवार को इस महीने की अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। क्योंकि में 7 तारिख कई विभागों के कांट्रेक्ट व दिहाड़ीदार कर्मचारियों की भी सैलरी बैंकों में आई थी।
नयां गांव निवासी हुन्नाराम ने बताया कि नोटबंदी को महीना पूरा हो गया है। लेकिन दिक्कतें बरकरार है। बैंकों में कैश ही नहीं है। एक महीने बाद भी सैकड़ों एटीएम की सेटिंग नहीं हो पाई वो बंद ही पड़े है। दो हजार केनोट ही अभी भी मिल रहे है। छोटे नोटों की भारी कमी है। पहले सरकार को चाहिए था कि वो छोटे नोट लाती।