फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! लाखों के नोट फाड़कर यहां फेंक गया कोई, मच गया हड़कंप

Sun, 25 Dec 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में मिले लाखों के फटे हुए नोट
विज्ञापन
लाखों रुपये के फटे हुए नोट और उनकी कतरनें देखकर लोगों की आंखें खुली रह गई और पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। घटना पंचकूला की है। नोटबंदी के बाद यहां पहली बार फटे हुए नोट मिले।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में एक प्लॉट के पास फटे हुए नोट पड़े देखकर झुग्गी वाले हैरान रह गए। वे तुरंत इन्हें उठाकर ले गए। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई।

सूचना पुलिस तक पहुंची तो अफसरों को हाथ पैर फूल गए। आनन फानन में वे मौके पर पहुंचे और बचे नोटों को बोरी में भरकर ले गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों की तलाशी ली तो उनकी जेबों से भी फटे नोट मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि नोट किसने फेंके और कितनी राशि के हैं? सूत्रों के मुताबिक, नोट लाखों रुपये के हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस को ​कालाधन ठिकाने लगाए जाने का शक

पंचकूला में मिले लाखों के फटे हुए नोट
पुलिस के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि प्लॉट नंबर 232 फेज दो के पास फटे हुए नोट पड़े हैं। खबर​ मिलते ही सेक्टर-19 थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नोटों के आसपास काफी लोग खड़े हैं। वहीं कुछ लोग बिखरे नोटों में से साबूत नोट ढूंढने में लगे हैं।

कुछ लोग नोट उठा उठाकर जेबों में भर रहे थे। पुलिस को देखते ही वे सकते में आ गए। कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने स्थिति संभालते हुए बचे हुए नोटों को कब्जे में लिया। आसपास खड़े लोगों से भी नोट वापिस ले लिए।

इसके बाद पुलिस ने प्लॉट मालिकों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ये आशंका भी जता रही है कि किसी प्लॉट मालिक ने ही छापेमारी से बचने के लिए नोट फाड़कर यहां फेंक ​दिए हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें