फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटों को लेकर हुआ विवाद, अस्पताल के एमडी को आया हार्ट अटैक

Sun, 13 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोहाली सेक्टर-69 स्थित एक निजी अस्पताल में पेमेंट करते समय 500 और 1000 का नोट होने पर बवाल हो गया। इसी बीच सूचना ही मिलते ही मौके पर पार्षद साहिबी आनंद भी पहुंच गए। अस्पताल मैनेजमेंट का आरोप है कि साहिबी आनंद ने इस दौरान अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर एचआर अग्रवाल से धक्का-मुक्की और गलत व्यवहार किया। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जो अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


पार्षद साहिबी आनंद ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। दोनों पक्षों की तरफ से फेज-8 थाने में लिखित शिकायत दी गई है। जबकि थाने के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला शनिवार दोपहर का है। डॉ. रंजना ने बताया कि उर्मिला आनंद नाम की मरीज अस्पताल में आई थी। उनका बिल 1420 रुपये का बनता था। जब पेमेंट की बारी आई तो अस्पताल के रिशेप्सन वालों ने 500 व 1000 रुपये के नोट लेने से मना कर दिया। उनका कहना था कि अगर सीनियर डॉक्टर कहेंगे, उसके बाद ही हम पेमेंट लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से थाने में दी गई शिकायत, पार्षद ने आरोपों को नकारा

- फोटो : Demo Pic
इसी बीच मौके पर पार्षद साहिबी आनंद पहुंच गए। उन्होंने वहां पर खूब ड्रामा किया। हालांकि अस्पताल वालों ने उनकी पेमेंट पकड़ ली थी। इस दौरान साहिबी अस्पताल के एमडी एचके अग्रवाल से उलझ गए। साथ ही उन्हें अपनी धौंस दिखाने लगे। इस बीच एचके अग्रवालको हार्ट अटैक आ गया। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया।

दूसरी तरफ पार्षद साहिबी आनंद का कहना है कि उन्हें अस्पताल में गए किसी व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद वह मौके पर गए। उन्होंने अस्पताल वालों से कहा कि सरकार की तरफ से 500 रुपये लेने की इजाजत अस्पताल वालों को दी गई है। लेकिन प्रबंधक यह मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस, हेल्थ डिपार्टमेंट समेत कई विभागों को इस बारे में सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल मैनेजमेंट ने पेमेंट ले ली। उनका कहना था कि अस्पताल वाले 500 और 1000 के नोट नहीं ले रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में जो महिला भर्ती थी, वह उनकी करीबी रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि धक्का मुक्की जैसी कोई बात नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें