फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर नहीं गए, हरियाणा में प्रचार करेंगे सिद्धू

Mon, 24 Mar 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर से भाजपा सांसद और इस लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों की सूची में सबसे आगे रहे नवजोत सिंह सिद्धू की बजाए पार्टी ने जब अरुण जेटली को अमृतसर सीट से उतारा तो शहर में उनके स्वागत के लिए सिद्धू कहीं दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन


अमृतसर में जेटली के कार्यक्रमों से भी अब तक दूर रहे सिद्धू हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। हजकां से गठबंधन कर मैदान में उतरी भाजपा शीघ्र ही हरियाणा में केंद्रीय नेताओं का प्रचार कार्यक्रम तय करेगी।

हरियाणा भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मिली सूची के मुताबिक, पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 29 मार्च को सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के गोहाना में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन का प्रचार अभियान तेज हो जाएगा।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, डा. मुरली मनोहर जोशी, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, नवजोत सिंह सिद्धू, बप्पी लहरी, शाहनवाज हुसैन व जगत प्रकाश नड्डा भी हरियाणा में गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मीडिया प्रभारियों के नाम का ऐलान
प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि शीघ्र ही उपरोक्त केंद्रीय नेताओं के लोकसभा क्षेत्र अनुसार कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं।  इस कड़ी में अंबाला लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विकास पाल होंगे, जबकि गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र- जीएल शर्मा, फरीदाबाद लोकसभा- उमेश भाटी, हिसार लोकसभा- योगेश बिदानी, सिरसा लोकसभा- पृथ्वी जोशी, कुरुक्षेत्र लोकसभा- रविभूषण गर्ग, भिवानी-महेंद्रगढ़- ऋतिक बधवा, सोनीपत लोकसभा- विक्की भारद्वाज, करनाल लोकसभा-प्रो. वीरेंद्र चौहान और रोहतक लोकसभा का मीडिया प्रभारी अशोक खुराना को बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें