फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मिनट की बारिश से भी नहीं मिली गर्मी से राहत, चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। छह दिन लगातार तापमान में बढ़ोतरी के बाद शनिवार को हुई 40 मिनट की बारिश से गर्मी से राहत नहीं दे पाई। दिन अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम तापमान 29.8 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने और पश्चिमी विक्षोभ के बनने से रविवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें आठ जून के बाद से लगातार अधिकतम और न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को भीषण गर्मी के बाद दोपहर को बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर लगभग एक बजे शुरू हुई बारिश का दौर 40 मिनट तक चला। इस दौरान 3.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद भी पारे में कोई गिरावट नहीं आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई है।
बारिश के दौरान 10 डिग्री गिरा पारा
दोपहर बाद चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार 40 मिनट की बारिश के समय पारे में 10 डिग्री की गिरावट देखी गई। हालांकि यह दौर कुछ ही देर चला, लेकिन इस दौरान लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें