फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना पॉजिटिव तीन नए केस मिले, पीड़ितों की कुल संख्या 63 तक पहुंची

Sun, 14 Jun 2020 01:39 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना के शनिवार को तीन केस और मिले। इनमें सेक्टर 12ए की 40 वर्षीय महिला और इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में दिल्ली से आए दो बुजुर्ग शामिल हैं। महिला के पति पहले ही संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। संक्रमित मिले दोनों बुजुर्ग दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आए थे और सेक्टर-6 के जाट भवन में रुके थे। सैंपल लेकर जांच की गई तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब सेक्टर-12ए और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


संपर्क में आने वाले 20 लोगों के लिए जाएंगे सैंपल
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 20 लोगों का पता चला है। उनके सैंपल लिए जाएंगे।


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ की अपील, दूसरे राज्यों से आने वाले टेस्ट जरूर कराएं
सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने अपील कही है कि पंचकूला में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली सहित अन्य किसी भी राज्य से आने वाले लोग स्पेशल फ्लू वार्ड में आकर अपना टेस्ट जरूर कराएं। यदि किसी को आने में परेशानी है तो हेल्पलाइन पर कॉल करे, एंबुलेंस उन्हें घर से लाकर टेस्ट करेगी। बता दें कि पंचकूला में अब तक कोरोना वायरस के 63 मामले सामने आ चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें