फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के लिए रेलवे ने दौड़ाई स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

Sat, 30 Sep 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने दिल्ली तथा माता वैष्णो देवी, कटड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष रेलगाड़ी 04033/04034 का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04033 दिल्ली जंक्शन से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस स्पेशल 29 सितंबर को दिल्ली से रात 11 बजकर 10 मिनट पर चलेगी जो अगले दिन दोपहर डेढ़ बजे कटड़ा पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04034  श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर को कटड़ा से दोपहर तीन बजकर 30 मिनट पर चलेगी, जो दिल्ली अगले दिन सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें