फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलोक आश्रम के संत रामपाल के गैर जमानती वारंट

Wed, 05 Nov 2014 01:36 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। साथ ही, डीजीपी, होम सेक्रेटरी हरियाणा को सोमवार तक संत रामपाल, रामकुमार ढाका को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश करने के दिए निर्देश कर दिया है।
विज्ञापन


हाइकोर्ट के फैसले के बाद चंडीगढ़ में हालात बिगड़ने की संभावनाएं पैदा हो गई हैं। संत के करीब 40 हजार अनुयायियों ने आज रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ कर दी है। आरएसएस (राष्ट्रीय समाज सेवा) ने यूटी प्रशासन को आगाह किया था कि एक लाख से अधिक श्रद्धालु इस मौके चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं।

चंडीगढ़ में लागू है धारा 144

यूटी प्रशासन ने हाईकोर्ट में अर्जी देकर बुधवार की पेशी स्थगित करने का आग्रह करते हुए कहा था कि हरियाणा विधानसभा का सत्र चल रहा है, ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को संभालने में दिक्कत आएगी।

हाईकोर्ट ने संत रामपाल, ढाका और डॉ. आरएस हुड्डा के वकीलों को मंगलवार को तलब किया था। जस्टिस एम जियापाल की बेंच ने मंगलवार को निर्देश जारी किया था कि श्रद्धालुओं को पंचकूला में एकत्र किया जाए।

यहां कानून व्यवस्था की स्थिति हरियाणा पुलिस की पांच टुकड़ियां संभालें और पंजाब पुलिस की चार टुकड़ियां हरियाणा पुलिस को सहयोग करें।

बेंच ने यूटी प्रशासन को शहर में धारा-144 लगाने का निर्देश दिया और कहा कि यदि श्रद्धालु संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं तो भरपाई उन्हीं से की जाए।
विज्ञापन

हिसार अदालत परिसर के बाहर समर्थकों ने किया था हंगामा

सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल की पेशी के दौरान हिसार अदालत के बाहर न्याय प्रणाली केखिलाफ नारेबाजी करने और उत्पात मचाने के कारण संत रामपाल के खिलाफ हाईकोर्ट ने अवमानना कार्रवाई शुरू की थी।

हाईकोर्ट में वह दो पेशियों पर नहीं पहुंचे थे। सतलोक आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं की संस्था के मुखी राम कुमार ढाका ने हाईकोर्ट में शपथ पत्र देकर हिसार अदालत के बाहर हंगामे की जिम्मेवारी ली थी और कहा था कि हंगामे से संत रामपाल का कोई लेना-देना नहीं है।

पिछली सुनवाई पर संत रामपाल के वकील ने हाईकोर्ट में डॉ. आरएस हुड्डा की ओर से जारी एक मेडिकल सर्टिफिकेट पेश कर बीमारी की वजह से संत रामपाल की पेशी से छूट मांगी थी।

हाईकोर्ट ने मेडिकल सर्टिफिकेट पर संदेह प्रकट करते हुए डॉ. आरएस हुड़्डा को भी तलब कर लिया था। अवमानना मामले में सुनवाई बुधवार को होनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें