फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट निकले, जानिए क्या है मामला?

Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
राखी सांवत के विवादित बयान पर भड़का बाल्मीकि समुदाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। दरअसल, उनके खिलाफ भगवान वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया हैं।
विज्ञापन


इस केस में अब अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। अदालत ने लुधियाना पुलिस को भी आदेश जारी किए है कि अभिनेत्री को सम्मन भेजवाकर जल्द पेश होने के लिए कहा जाए।

यह जानकारी एडवोकेट नरेंद्र आध्या ने दी। एडवोकेट आध्या ने बताया कि बालीवुड अभिनेत्री राखी सावत के खिलाफ पहले ही गैर जमानती वारंट जारी हो चुके है, लेकिन वह अदालत में पेश नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारंट जारी करने के साथ कमिश्नर को सख्त आदेश

rakhi sawant
पांच नवंबर को भी अदालत ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इस बार अदालत ने उनके गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भी आदेश दिए है कि उसे सम्मन भिजवा कर पेश होने के लिए लाया जाए।

उन्होंने बताया कि अब अगली सुनवाई 21 नवंबर को है और अब पुलिस की जिम्मेदारी है कि वह राखी सावंत को अदालत में पेश करवाएं। एडवोकेट नरेंद्र आध्या ने भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने पर राखी सावंत के खिलाफ केस दायर कर रखा है।

शनिवार को जुडीशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सुमित सभ्रवाल की अदालत में कार्रवाई हुई। अदालत ने इस मामले में पहले भी राखी सावंत के खिलाफ सम्मन जारी किए थे, लेकिन वे अब तक अदालत में पेश नहीं हुईं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें