बीटेक डिग्री होल्डर इंजीनियर मोने लाल की कहानी
खुद बीटेक है और बीवी एमटेक। उसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर कुली का काम कर रहा था, लेकिन दशहरे पर अचानक उसकी किस्मत बदल गई। ये कहानी है पंजाब के बठिंडा निवासी 25 साल के मोने लाल की। वह बठिंडा के रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करता है।
पढ़ाई करने के दौरान ही उसने यह काम करना शुरू कर दिया था। मोने लाल को उम्मीद के मुताबिक नौकरी नहीं मिल रही थी। हालांकि उसने रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई किया हुआ है, लेकिन अब उसे बेहतर नौकरी मिलने की उम्मीद बंधी है।
दरअसल, मोने लाल को प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से ऑफर आया है। उनकी पत्नी निवेता लाल को भी नौकरी का आश्वासन दिया गया है, क्योंकि निवेता अभी एमटेक कर रही हैं। निवेता इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस में एमटेक कर रही हैं। ऑफर महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से आया है।
पेपर में कहानी पढ़ी तो यूनिवर्सिटी के वीसी ने बुलाया
sr
- फोटो : Getty Images
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर मोहन लाल सिंह इसार ने बताया कि उन्होंने मोने लाल के बारे में न्यूजपेपर में पढ़ा था। उसके बाद उन्होंने मोने लाल और उनकी बीवी निवेता को यूनिवर्सिटी बुलाया और पूछा कि वे उनके लिए क्या कर सकते हैं?
मोने लाल ने कहा कि उन्हें एक अच्छी नौकरी की तलाश है और उनकी बीवी भी एमटेक कर रही है। यह सुनने के बाद उन्होंने मोने लाल को नौकरी का आश्वासन दिया और उसका फोन नंबर ले लिया।
दशहरे वाले दिन मोने लाल को एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से फोन आया और नौकरी का ऑफर मिला। यह सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी से मिला ऑफर
job astrology
मोने लाल ने बताया कि उन्हें बाबा फरीद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के चेयरमैन गुरनीत सिंह धालीवाल ने ऑफर दिया है। वे उन्हें उनकी काबिलियत के हिसार के नौकरी देंगे। मोने लाल इस ऑफर से बेहद खुश हैं।
वे कहते हैं कि दशहरा उनके लिए तोहफा लेकर आया है। बता दें कि मोने लाल ने फरीदकोट कॉलेज से ही इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशंस में बीटेक किया है, लेकिन पढ़ाई के दौरान घर की माली हालत ठीक ना हेने की वजह से उन्होंने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर कुली का काम करना शुरू कर दिया था।