फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिल हो चुके हैं अब तक 157 चुनाव नामांकन

Fri, 21 Mar 2014 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवें दिन 89 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। अब तक 157 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वालगद ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 15 मार्च को शुरू हुई थी। जो कि 22 मार्च तक चलेगी। शनिवार

22 मार्च को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त किये जाएंगे। अंतिम दो घंटों की पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। किसी उम्मीदवार को यह शिकायत न रहे कि वह समय पर पहुंचने के बावजूद नामांकन पत्र देने से वंचित रह गया। उन्होंने कहा कि 22

मार्च को दोपहर 3 बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किया जाएगा। सबसे ज्यादा 18 नामांकन पत्र हिसार संसदीय क्षेत्र में दाखिल किए गए। जबकि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 17, फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में 16, अंबाला संसदीय क्षेत्र
विज्ञापन


में 12, करनाल संसदीय क्षेत्र में 12, रोहतक संसदीय क्षेत्र में 12, भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में 11, सिरसा संसदीय क्षेत्र में सात, गुड़गांव संसदीय क्षेत्र में छह तथा सोनीपत संसदीय क्षेत्र में तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

अंबाला संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र पाल, भाजपा से बंतो देवी, इनेलो से कुसुम शेरवाल ने नामांकन किया है। जबकि भिवानी-महेन्द्रगढ़ से श्रुति चौधरी ने, फरीदाबाद से आम आदमी पार्टी से पुरूषोत्तम डागर, भाजपा से कृष्ण पाल, कांग्रेस से अवतार सिंह भड़ाना व ममता भड़ाना ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से भाजपा से राव इंद्रजीत सिंह, हिसार से हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) से कुलदीप बिश्नोई व रेणुका बिश्नोई, आम आदमी पार्टी से युद्धवीर सिंह ख्यालिया, इनेलो से नैना सिंह ने नामांकन किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल व अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें