फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपुंसकता केस: डेरा मुखी को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Thu, 19 May 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम - फोटो : file photo
विज्ञापन
सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट की से राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट की एकल बेंच की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने को सही ठहराते हुए डिवीजन बेंच ने सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा। मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्य कांत की डिविजन बेंच ने एकल बेंच के आदेश पर रोक न लगाते हुए मामले की सुनवाई 16 अगस्त तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से हाईकोर्ट को बताया गया कि इस केस की जांच सीबीआई कर रही है और एकल बेंच के सामने अपनी स्टेटस रिपोर्ट भी दायर कर चुकी हैं। जांच अंतिम चरण में हैं। इससे पहले डिविजन बेंच ने सीबीआई जांच पर रोक लगाने से इंकार करते हुए याचिकाकर्ता से कहा था कि वह तथ्यों के आधार पर इस मामले में बहस करे। बैंच ने सीबीआई को मामले में अपनी जांच जारी रखने का भी आदेश दिया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें