फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्टः चंडीगढ़वासियों ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, चार दिन और छाया रहेगा घना कोहरा

Thu, 26 Dec 2019 02:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ठंड का लुत्फ उठातीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरवार की शुरुआत भी घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के साथ हुई। हालांकि सूर्यग्रहण लगा, लेकिन उत्तर भारत में सूर्य के दर्शन ही नहीं हुए। सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। दिन व रात के तापमान में महज 2.1 डिग्री का अंतर रहा। यही कारण रहा कि दिनभर ठंड ने कहर बरपाया। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। लोग घरों में दुबके रहे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पांच दिन अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 30 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा और 31 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। इन पांच दिनों में ठंड में और भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में दिन का तापमान 9 डिग्री रहा। ठीक उसी तरह बुधवार को भी तापमान रहा। बुधवार को यहां घना कोहरा छाया रहा, इसके कारण सड़कें गीली हो गईं। सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा। शीतलहर भी चल रही थी। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया वैसे-वैसे ठंड भी चरम पर पहुंचती गई। दोपहर आते-आते ठंड में इजाफा हो गया और अधिकतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री तक कम है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जब दिन का तापमान न्यूनतम तापमान के आसपास होने लगता है तो ठंड चरम पर होती है। बताया कि पहाड़ों में गिर रही बर्फ के कारण मैदान ठंडे हो रहे हैं। बुधवार की शाम को गलन और बढ़ गई। लोग अपने-अपने घरों में समय से पहले पहुंच गए। ठंड के कारण दुकानें आदि भी समय से पहले बंद हो गईं। न्यूनतम तापमान 6.9 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी, ब्लोअर भी खूब बिके
ठंड ने जैसे ही कहर बरपाना शुरू किया तो गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई। सेक्टर 17 में तिब्बत मार्केट, सेक्टर 19 सदर बाजार, सेक्टर 22 के शास्त्री बाजार, सेक्टर 41 की कृष्णा मार्केट, सेक्टर 15 की पटेल मार्केट में लोगों की भीड़ काफी दिखी। उन कपड़ों को अधिक पसंद किया गया जिसमें हवा पास न हो। वहीं, दूसरी ओर बिजली बाजारों में भी भीड़ रही। लोग ठंड से बचने के लिए ब्लोअर आदि खरीदते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें