फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार पर सवाल नहीं, आत्ममंथन जरूरी: संजय टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय टंडन ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी हार पर आत्ममंथन के बजाय चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं को दोषी ठहराते हैं।
विज्ञापन


टंडन ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार के लिए व्यवस्था को नहीं, संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद तर्कपूर्ण बहस और नीतिगत विकल्पों के लिए है, दिखावे के लिए नहीं। राजनीतिक परिणाम अनुकूल न होने पर संस्थाओं पर सवाल उठाना आत्ममंथन का विकल्प नहीं है। उन्होंने उदाहरण दिया कि यही चुनावी व्यवस्था अन्य विपक्षी दलों को भी जीत दिलाती है। कांग्रेस कर्नाटक, केरल और हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीत चुकी है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में जीत हासिल की है। टीएमसी पश्चिम बंगाल में लगातार जीतती रही है। जब राजनीतिक दल जीतते हैं तो ईवीएम स्वीकार्य होते हैं, हारने पर सवाल उठते हैं। इस दोहरे रवैये को खत्म करना जरूरी है।
एसआईआर पर मेयर जोशी का स्पष्टीकरण
मेयर सौरभ जोशी ने एस आई आर को लेकर कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है। ड्राफ्ट मतदाता सूची में 4,50,282 मतदाता थे। अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 4,60,209 हो गई। इससे साफ है कि एस आई आर के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यह कम नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें