फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर

Tue, 25 Nov 2014 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन के लिए पूर्व सैनिकों को हर साल बैंक में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केंद्रीय सरकार की ओर से नई आधार कार्ड आधारित बायोमेट्रिक पंजीकरण योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन


इसमें एक बार पंजीकरण कराने के बाद फौजियों को बैंक में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हालांकि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पूर्व अफसरों व सैनिकों को कुछ कदम उठाने पड़ेंगे।

इसके लिए उन्हें अपना ब्योरा जमा कराना होगा। फौजियों की सहूलियत को देखते हुए सेना की ओर से चंडीमंदिर स्थित वेस्टर्न कमांड में कई कैंप लगाए जा रहे हैं। यह कैंप 26 से 29 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


वेस्टर्न कमांड के प्रवक्ता के मुताबिक, अफसरों के लिए खेत्रपाल इंस्टीट्यूट में कैंप लगाया गया है, जबकि जादुनाथ सैनिक इंस्टीट्यूट में जीसीओ व अन्य रैंक के लिए शिविर आयोजित किया गया है।

कैंप में सभी पेंशनरों को अपना आधार कार्ड, पीपीओ नंबर, टेलीफोन नंबर, पेंशन खाता नंबर साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के लिए चंडीगढ़ को विशेष तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें