फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आधार अपडेट के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार अपडेट के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

सेक्टर-17 में आधार सेवा केंद्र शुरू, नए कार्ड का नामांकन मुफ्त नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। आधार संबंधी सेवाओं के लिए अब लोगों को यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-17ए स्थित एससीओ नंबर 57-59 में आधार सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां नए आधार कार्ड के नामांकन के साथ नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा मिलेगी। नए आधार का नामांकन पूरी तरह मुफ्त होगा जबकि अन्य सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

केंद्र में बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए भी सुविधाजनक व्यवस्था की गई है। यहां चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा के लोग भी सेवाएं ले सकेंगे। नागरिक अन्य अधिकृत आधार केंद्रों पर भी अपडेट करवा सकते हैं। वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय जाना जरूरी होने पर 10 से 15 दिन पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। इसके लिए https://sewa.uidai.gov.in पर समय बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें