फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा और कुल्लू जाने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए, महंगा पड़ सकता है

Thu, 01 Jun 2017 04:42 PM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में गोवा और कुल्लू जाने का प्लान है तो भूल जाइए, महंगा पड़ सकता है। खासकर चंडीगढ़, पंचकूला और पंजाब वासियों को। दरअसल, इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा और कुल्लू के लिए फ्लाइट शुरू करने के दावे हवा-हवाई हो गए हैं। इस कारण पर्यटन सीजन में कुल्लू जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट को वहां पर स्लॉट ही नहीं मिला। टूर एंड ट्रैवल कंपनी के केएल बंसल ने बताया कि चंडीगढ़ से दिल्ली वाया कुल्लू का एयर इंडिया का टिकट 11 हजार रुपये का मिल रहा है। जबकि आम दिनों में यह किराया पांच हजार रुपये है।
विज्ञापन


शेड्यूल भी जारी कर दिया था
कुल्लू के लिए एयर इंडिया की ओर से  27 मार्च से फ्लाइट का संचालन करने का शेड्यूल जारी किया गया था। इसका टिकट 4500 रुपये निर्धारित किया गया। इस फ्लाइट का दिल्ली से चंडीगढ़ वाया कुल्लू जाने का प्लान था। एयर इंडिया की ओर से विमान खरीद नहीं हो पाने के कारण इस फ्लाइट का संचालन नहीं हो सका। कुल्लू के लिए यह फ्लाइट दिल्ली से चंडीगढ़ 9:30 बजे आनी थी। 10:10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर 10:55 बजे कुल्लू पहुंचना था। वहीं कुल्लू से सुबह 11:30 बजे चलकर चंडीगढ़  दोपहर 12:15 बजे  पहुंचनी थी।

गोवा में नहीं मिला स्लॉट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट चलाने केलिए स्लॉट नहीं मिला। इस कारण यात्रियों को गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिलती है। चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए गोवा पहुंचने में अधिक किराया खर्च करना पड़ता है। इंडिगो, जेट एयरवेज सहित अन्य विमानन कंपनियों ने गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के अप्लाई किया था, लेकिन यह परमिशन स्लॉट न मिलने के कारण नहीं दी गई।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से एयर इंडिया को कुल्लू के लिए फ्लाइट चलाने की अनुमति दी गई है। वहीं गोवा के लिए भी स्लॉट मिलते ही विमानन कंपनियों की परमिशन दी जाएगी।
विज्ञापन

- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें