फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा रूट के सफर का एक नेगेटिव प्वाइंट

Thu, 17 Jul 2014 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटरा जाने वाले ट्राइसिटी के लोग उधमपुर से कटरा के बीच प्रकृति का नजारा देखने से वंचित रह जाएंगे। चंडीगढ़ से कटरा के लिए इस माह शुरू होने वाली ट्रेन जब उधमपुर से कटरा तक का सफर तय करेगी तब अंधेरा होगा।
विज्ञापन


कटरा से भी चंडीगढ़ के लिए जब ट्रेन चलेगी उस वक्त भी अंधेरा होने के कारण लोगों को सफर में प्रकृति का आनंद लेने का मौका नहीं मिल पाएगा।

नई दिल्ली से कटरा जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस में ट्राइसिटी के जो यात्री अंबाला से चढ़ेंगे, उन्हें भी यह सुविधा नहीं मिल पाएगी, क्योंकि यह ट्रेन भी अंधेरे में ही उधमपुर से कटरा तक का सफर तय करेगी। ऐसे में ट्राइसिटी के यात्रियों को मायूसी होगी।

कालका-कटरा एक्सप्रेस चंडीगढ़ से शाम 7:55 पर प्रस्थान करेगी और न्यू मोरिंडा, लुधियाना, जालंधर, जम्मू और उधमपुर होते हुए सुबह 4:45 पर कटड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रात 9:30 बजे कटरा से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:05 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन


ऐसे में इस ट्रेन से कटरा जाने वाले यात्री न तो जाते हुए और न ही वापसी में प्रकृति के नजारों का लुत्फ उठा पाएंगे। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन ही चलेगी। इसी तरह से नई दिल्ली से कटरा जाने वाली ट्रेन अंबाला से रात 8:30 बजे प्रस्थान करती है और सुबह 5:10 पर कटरा पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन रात 10:55 पर कटरा से चलती है और सुबह 7:55 पर अंबाला पहुंचती है। यह ट्रेन भी अंधेरे में ही कटरा और उधमपुर से बीच का सफर तय करेगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी में काम करने वाले अनिल कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका उद्देश्य यात्रा के साथ प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाने का था, लेकिन अब उनमें इसकी टाइमिंग पता चलने के बाद से मायूसी है।

वहीं सेक्टर-42 डी निवासी अमन पंवार ने बताया कि वह इस ट्रेन के शुरू होने से काफी उत्साहित थे, लेकिन इसकी टाइमिंग ने निराश किया है।

25 किमी के सफर में 10 सुरंग
कटरा-उधमपुर रेल लिंक की लंबाई करीब 25 किमी है और इस सफर में 10 छोटी सुरंग और 50 से ज्यादा छोटे-बड़े पुल आते हैं। इस पूरे सफर में धरती के स्वर्ग का नजारा बेहद शानदार दिखता है। खूबसूरत पहाड़ियों में बहते झरने भी ट्रेन से जाते हुए दिखते हैं।

इस रास्ते में सबसे ऊंचे पुल की ऊंचाई 85 मीटर है जो कि नई दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ज्यादा है। इस रूट पर सबसे लंबी सुरंग की लंबाई 3.15 किमी है। ऐसे में जब यह दोनों ट्रेनें सुरंग से गुजरेंगी तब रात होने के कारण लोग सो रहे होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें