फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न पानी, गर्मी में बिना तैयारी के कर दिया लोगों को शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉलोनी नंबर-4 को तोड़ने के लिए प्रशासन ने लोगों को मलोया में स्थानांतरित तो कर दिया लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। मलोया स्थित फ्लैटों में न पेयजल आपूर्ति हो रही है और न बिजली कनेक्शन है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। पानी के लिए लोगों को टैंकरों के आगे लाइन लगाना पड़ रहा है और पड़ोसियों से मदद मांगकर जैसे-तैसे गुजरा चल रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि प्रशासन को कम से कम सोचना चाहिए था। सिर पर छत देने का मतलब यह नहीं कि कैसी भी स्थिति में हमें अपने आवास से उठाकर कहीं भी पटक दिया जाए। फ्लैटों में ऐसी स्थिति थी तो पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना चाहिए था। परिवार में बच्चे और महिलाएं भी हैं। गर्मी के कारण बुरा हाल है। टैंकरों से पानी भरकर दूसरी मंजिलों तक ले जा रहे हैं। बिना बिजली के जैसे-तैसे हम तो सो जाते हैं, बच्चे बेहाल रहते हैं।
बॉक्स
जिन बच्चों की परीक्षा चल रही, वह कैसे पढ़ेंगे
इस समय बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। जिन बच्चों की परीक्षा है, वह अंधेरे में पढ़ाई कैसे करेंगे। दिनभर अपने सामान को व्यवस्थित करने और कनेक्शन लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने में ही निकल जाते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि जब अधिकारियों को बिजली या अन्य उपकरण खराब होने की जानकारी देते हैं तो वह कहते हैं हमने सब लगाकर दिया था। वहीं कुछ लोगों को अभी घर नहीं मिल पाया है। वह भी भटक रहे हैं, लेकिन उनके बच्चे कैसे परीक्षा देने जाएंगे, यह भी बड़ा संकट है।
विज्ञापन

बॉक्स
250 लोगों को आवंटित किए गए मकान
सीएचबी ने किफायती किराया आवासीय योजना के अंतर्गत शनिवार को कॉलोनी नंबर-4 के 290 लाभार्थियों को ड्रा निकालकर मकान आवंटित किए थे। सभी को रविवार को सीएचबी की तरफ से अलॉटमेंट लेटर व पजेशन सूची दे दी गई। सीएचबी ने इसके लिए शिविर लगाकर लगभग 125 अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया था। इसके अलावा बिजली विभाग और नगर निगम की टीम भी मौके पर ही बिजली व पानी के कनेक्शन दे रही थी।
बातचीत
शौचालय में भरा है रेत, बाथरूम में नल नहीं
यहां बिजली है न पानी। कल से ही लोग परेशान हैं। यहां तक कि शौचालय की सीट में भी रेत भरा हुआ है। बाथरूम में नल तक नहीं लगाया गया है। लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। गंदगी के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
- वंदना यादव, फ्लैट नंबर 2062/3
बिजली के तार तक नहीं डाले गए
कई फ्लैटों में तो बिजली के तार तक तक नहीं डाले गए हैं। भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो रहा है। कल से ही बिना बिजली और पानी के गर्मी में रहने को मजबूर हैं। आज रात भी ऐसे ही कटने की आशंका है।
- सुशील पांडेय, फ्लैट नंबर 2057/3
पानी भरकर ऊपरी मंजिल तक ले जा रहे
पानी नहीं आने के कारण नगर निगम के टैंकर मंगवाए हैं। इनसे पानी भरकर ऊपरी मंजिल पर चढ़ाना पड़ रहा है। हाउसिंग बोर्ड ने किचन और बाथरूम में पानी का कनेक्शन लगाना तो दूर नल तक नहीं लगाया है, जिसको पानी पीना है वह भरकर लाए और काम चलाए।
- राम लौटन, फ्लैट नंबर 2058/3
दो दिनों से नींद नहीं आई
गर्मी के कारण दो दिनों से नींद नहीं आई है। खाना तो दूर की बात, यहां ठहरना भी मुश्किल हो रहा है। ग्राउंड फ्लोर से पानी ऊपर चढ़ाकर लाना पड़ रहा है। जब बुनियादी सुविधाएं ही नहीं दी गईं हैं तो फिर यहां भेजने का क्या मतलब। कम से कम पानी और बिजली की व्यवस्था तो कर देते।
विज्ञापन

- ज्योति यादव, निवासी मलोया कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें