फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान घटा, पर गर्म हवाओं से घर में दुबके रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा तापमान रविवार को लुढ़ककर 37.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन गर्म हवाओं ने लोगों को खूब सताया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उसके बाद दो दिन हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होने का अनुमान है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद सड़कों पर ज्यादा चहल पहल नहीं थी। शाम के समय लोग बाहर जरूर निकले लेकिन गर्म हवा के कारण ज्यादातर लोगों ने घर में ही रहना बेहतर समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें