फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल के बयान से अटल बिहारी गायब

Mon, 13 Oct 2014 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसभा में अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेने वाले मुख्यमंत्री बादल डबवाली रैली में उनका नाम लेना तक भूल गये। सुबह 11 बजे इनेलो प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के समर्थन में डबवाली की नई अनाज मंडी में रैली रखी हुई थी, जिसमें बादल बतौर मुख्य वक्ता थे।
विज्ञापन


भीड़ अभी कुछ कम थी। ठीक साढ़े 11 बजे वे रैली स्थल पर पहुंच गये। उस समय मंच पर न तो इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला मौजूद थे और न ही हलका डबवाली से प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला।

12 बजे नैना सिंह चौटाला मंच पर पहुंची। जबकि अभय सिंह चौटाला 12 बजकर 48 मिनट पर मंच पर आये। बादल करीब एक घंटा 13 मिनट तक वे मंच पर रहे।

जिससे चर्चा पैदा हो गई कि यारी हो तो ऐसी। यारी निभाने के लिये बादल इस बार विधानसभा चुनाव में इनेलो के पक्ष मे प्रचार कर रहे हैं। मित्र के पहुंचने से पहले ही वे मौका पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेना छोड़ा

अक्सर बादल जनसभा में भाजपा नेता तथा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम बड़े सलीके से लेते हैं। उन्हें देश का महान नेता करार देते हैं। लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो के पक्ष में आने के बाद भाजपा तथा अकालीदल में रिश्ते खटास भरे हो गये है।

भाजपा नेता तथा पूर्व सांसद नवजोत सिधू ने डबवाली में ही एक जनसभा के दौरान बादल पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पंजाब तथा हरियाणा भाजपा में उथल-पुथल मची हुई है। भाजपा-अकालीदल में विरोध के बीच अब बादल भी मुखर हो गये हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेना ही छोड़ दिया है।

यह कहा बादल ने
सोमवार को रैली को संबोधित करते हुये सीएम बादल ने कहा कि देवीलाल का स्मारक मंडी किलियांवाली में बना हुआ है। इस स्मारक को देश के एक बड़े नेता ने लोगों को समर्पित किया था।

बता दें कि स्मारक के उद्घाटन अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी पहुंचे थे। बादल पंजाब या हरियाणा में रैली के दौरान वाजपेयी का नाम लिये बिना जनसभा खत्म नहीं करते हैं, लेकिन आज उन्होंने उनका नाम तक नहीं लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें