फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ 27 हजार कर्मियों के भविष्य का फैसला, दिए गए खास निर्देश

Thu, 13 Oct 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Sukhbir Badal On Kissan Menifesto - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न विभागों में नियुक्त 27 हजार कच्चे कर्मचारियों के भविष्य पर कोई फैसला नहीं हो सका। वहीं, मामले को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में गठित कैबिनेट सब-कमेटी की मीटिंग पंजाब भवन में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की अगुवाई में हुई। जिसमें मुलाजिमों को रेगुलर करने पर अंतिम फैसला नहीं हो सका, हालांकि सरकार ने पक्का करने के संकेत दिए।

डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए सभी पक्षों की पड़ताल की जाएगी। जिन विभागों के कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाना है, उनके संबंध में सभी पक्षों, तथ्यों और पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। ताकि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जा सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नियम शर्तों की जांच पड़ताल करने को कहा गया

Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala
उमुख्यमंत्री बादल ने मुख्य सचिव सर्वेश कौशल और सीएम के प्रमुख सचिव एसके संधू से कहा कि हरेक विभाग के श्रेणी मुताबिक मुलाजिमों को पक्के करने संबंधी जरूरी नियमों-शर्तों के बारे में जांच-पड़ताल कर लें। ताकि इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी की एक और बैठक जल्द ही होगी। गौरतलब है कि पंजाब में करीब 27 हजार कॉन्ट्रैक्ट मुलाजिम हैं, जो लंबे समय से रेगुलराइजेशन की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर पिछली कैबिनेट मीटिंग में सब-कमेटी गठित की गई थी।

बैठक में सांसद बलविंदर भूंदड़, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, सिकंदर सिंह मलूका, बिक्त्रस्म मजीठिया, सुरजीत ज्याणी, डॉ. दलजीत चीमा, परमिंदर ढींडसा, अनिल जोशी के अलावा विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, डिप्टी सीएम के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह और विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें