फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फल से हलचल, बुरहान वानी को बताया कश्मीर का फ्रीडम फाइटर

Thu, 13 Oct 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
कश्मीरी सेब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक फल ने हलचल मचा रखी है। यह पूरा दिन लोगों में चर्चा का विषय बना रहा, कारण है इसका बुरहान वानी को कश्मीर का फ्रीडम फाइटर बताना।
विज्ञापन


पंजाब के गुरदासपुर के जीटी रोड स्थित एक सेब विक्रेता की दुकान पर यह सेब आया। सेब के उपर लिखा हुआ था कि बुरहानवानी इज फ्रीडम फाइटर आफ कश्मीर। सूचना मिलने के बाद यह सेब पुलिस के हवाले कर दिया गया।

गौरतलब है कि गुरदासपुर के सीता राम पैट्रोल पंप के सामने एक फलों की दुकान करने वाले युवक अंकुश ने बताया कि वह रोजाना की तरह सेब की पेटियां मंडी से बेचने के लिए लाया था जोकि अक्सर कश्मीर से आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सेब पर उर्दू में लिखा था कुछ

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : self
सुबह करीब नौ दस बजे जब वह अपनी दुकान पर लायी गई पेटियों को खोल कर उसे दुकान पर सजा रहा था कि अचानक एक बड़ा सा सेब उसने देखा जिस पर अंग्रेजी भाषा में लिखा हुआ था कि बुरहान वानी इज फ्रीडम फाइटर आफ कश्मीर।

इस बात का पता जैसे ही आस पास के लोगों को लगा तो बहुत से लोग उस सेब को देखने के लिए इकट्ठे हो गये। इक्ट्ठे हुए लोगों को अंकुश ने बताया कि वह कुछ दिन पहले भी एक छोटा सा सेब निकला था जिस पर उर्दु में कुछ लिखा हुआ था।

जिसका उसने किसी के साथ कोई जिक्र नहीं किया लेकिन आज फिर जब उसने पेटी खोली तो उसमें एक बड़े सेब के उपर लिखा मिला कि बुरहान बानी इज फ्रीडम फाइटर आफ कश्मीर जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस उक्त सेब को ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें