फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दीवाली फीकी, पटाखों से परहेज कर रहे लोग, देखिए रिपोर्ट

Sat, 29 Oct 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दीवाली पर पटाखों से परहेज कर रहे लोग
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सजी पटाखों की दुकानों पर इस बार कुछ फीका रूझान है। लोग पटाखे खरीदने में काफी परहेज कर रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार ब्रैंड आइटम की एमआरपी पर 50 से 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रहे हैं। लोकल कंपनियां तो इससे भी ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं। उसके बाद भी पटाखों की बिक्री में भारी गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-43 मार्केट में पटाखों की दुकान के मालिक अनिल ने बताया कि वह पिछले दो दशकों से पटाखे बेचने का काम करते आ रहे हैं। साल दर साल पटाखों की बिक्री में गिरावट आ रही है। पिछले साल उन्होंने 8 लाख रुपये का माल दुकान के लिए खरीदा था। लेकिन उसमें से 4 लाख रुपये का ही सेल हो पाया। इसलिए इस बार पहले ही माल सिर्फ 5 लाख रुपये का खरीदा है।

अनिल ने बताया कि पहले ग्राहक पटाखों के एक ही पैक में कई शॉट आइटम के लिए 2500 रुपये तक खर्च कर देता था। लेकिन इस बार शॉट आइटम भी छोटी ही बिक रही है। 240 शॉट के बारे में ग्राहक केवल पूछता है खरीदता नहीं है। एक अन्य दुकानदार मोहित शर्मा ने बताया कि ग्रीन दिवाली अभियान का असर लोगों पर दिख रहा है। कई लोग तो आजकल बच्चों की जिद्द के कारण ही पटाखे खरीदने आते हैं।
विज्ञापन


पटाखे खरीदने से पहले लोग यह तक पूछते हैं कि बहुत ज्यादा प्रदूषण तो नहीं करेगा। मोहित ने बताया कि इस बार चाइनीज आइटम लगाई ही नहीं हैं जो अत्यधिक प्रदूषण उत्पन्न करती हैं। प्रशासन से तीन दिन पटाखे की स्टॉल लगाने की अनुमति मिली है। दो दिन सेल काफी कम हुई है। रविवार को दिवाली के दिन सेल में वृद्घि होने का अनुमान है।

क्रेकर्स डीलर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट देविंद्र गुप्ता ने बताया कि पटाखों की सेल दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली वाले दिन ही ज्यादा होती है। इसलिए वह दो दिन ही पटाखे लगाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें