हरियाणा में विधानसभा चुनाव 15 अक्तूबर को होना है। पुरुष मतदाताओं की तरह महिलाएं भी प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान में हिस्सा लेंगी। इसमें देखने लायक बात यह होगी कि मतदान में हरियाणा की महिलाएं कितना दम दिखाती हैं।
मतदान के मामले में अब तक हरियाणवी महिलाएं पंजाबणों से पीछे रही हैं, जबकि दोनों पड़ोसी राज्य हैं। दोनों प्रदेशों की राजधानी भी एक है।
हरियाणा में महिलाओं का मतदान में पुरुष मतदाताओं से पीछे रहने का क्या कारण रहा, यह कह पाना मुश्किल है, लेकिन पंजाब में अधिक जागरूकता भी महिलाओं के आगे रहने का कारण हो सकता है। फिलहाल, मतदान के आंकड़े हरियाणा की यही झलक दिखा रहे हैं।
पुरूष मतदाताओं से भी पीछे रहीं महिलाएं
अलग प्रदेश बनने के बाद हरियाणा में 1967 से लेकर अब तक के विधानसभा चुनावों में मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो हमेशा ही पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिलाएं पीछे रही हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि मतदान में दोनों के बीच 10 प्रतिशत का अंतर रहा है। इसके विपरीत पंजाब में महिला वोटर काफी जागरूक है।
पुरुष हो या महिला, दोनों मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहे हैं। हरियाणा क ी तुलना में मतदान का प्रतिशत भी अधिक रहता है। पंजाब में 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान 78.64 प्रतिशत मतदान हुआ था और इससे पहले 2009 में यह आंकड़ा 70 प्रतिशत रहा था। इस दौरान महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या बराबर रही।
वर्ष 2012 में कुल मतदान में से पुरुष वोटर 78.13 प्रतिशत थे, जबकि महिला वोटरों का प्रतिशत 79.16 था। इसी तरह 2009 के विधानसभा चुनाव में पुुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 70.44 रहा, जबकि 69.55 प्रतिशत महिला वोटरों ने मतदान किया था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के आंकड़े
वर्ष------------पुरुष-----------महिलाएं--------प्रतिशत (महिला)
1967-------1755485-------1432461---------44.93
1968-------1449434-------1157233---------44.40
1972-------1976977--------1610071--------44.89
1977--------2128467-------1699593--------44.40
1982--------2446677-------2250758--------45.04
1987--------3456864-------2741780--------44.23
1991--------3595039-------2814634--------43.91
1996--------4336290-------3532661--------44.89
2000--------4254408-------3441988--------44.72
2005--------5055809-------4096489--------44.70
2009--------5238701-------4243222--------44.70