फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः ATM में कैश नहीं, 25वें दिन भी पैसे लिए भटकते रहे लोग

Mon, 05 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कैश की किल्लत
विज्ञापन
रविवार को बैंक बंद रहे और चंडीगढ़ भर के एटीएम दोपहर तक खाली हो गए। नतीजा लोग पैसे के लिए इधर-उधर भटकते रहे। सेक्टर 17 को छोड़कर कहीं भी एटीएम नहीं चले। सेक्टर 17 में सुबह से ही लोगों की लाइनें लगी रही। लेकिन दोपहर बाद वहां पर भी कैश खत्म हो गया। शहर में नोट बंदी लागू हुए 25 दिन बीत चुके है लेकिन अभी भी लोगों को लंबी लंबी लाइनों से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


रविवार को तो बैंकों में छुट्टी थी। जिस वजह से सेक्टरों में एटीएम पर पैसे ही नहीं डले। सेक्टर 17 बैंक स्कावयर में सिर्फ तीन बैंकों के एटीएम काम कर रहे थे। खरड़ निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने खरड़ में सभी जगह एटीएम ढूंढा लेकिन उनको नहीं मिला। चंडीगढ़ में साउथ सेक्टरों में 15 एटीएम खंगाल डाले लेकिन सब खाली पड़े है। अब सेक्टर 17 में आए जहां पर  एटीएम में पैसा है। लेकिन सिर्फ दो हजार का ही नोट निकल रहा है।

इसी तरह सेक्टर 27 के रहनेवाले पुनीत अरोड़ा ने बताया कि सेक्टर 7,8, 27,28,19 व 20 सब जगह चैक कर लिया किसी भी एटीएम  में आज पैसा नहीं डाला गया। सभी एटीएम कैशलेस है। यहां भी लंबी लाइन लगी है। वहीं एटीएम में छोटे नोटों की दिक्कत बरकरार है। नयां गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि उनके खाते में 1700 रुपये पड़े है। लेकिन सेक्टर 17 में जो भी एटीएम चल रहा उसमें दो हजार रुपये से कम निकल ही नहीं रहे। 100 या 500 का नोट किसी एटीएम से नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें