फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर नहीं होंगे अब हादसे, विशेष प्रबंध

Tue, 30 Jun 2015 01:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम के दौरान रेलवे ने कालका से शिमला तक सेक्शन पर गश्त के लिए करीब तीन दर्जन गैंगमैन तैनात किए हैं। यह गैंगमैन ट्रैक पर गश्त करते हुए विभिन्न जानकारियां उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन


विभाग के इस कदम से पहाड़ का मलबा गिरने के दौरान टॉय ट्रेन के यात्रियों को जंगल के बीच फंसने जैसे हादसे से बचाया जा सकेगा। गैंगमैन एक स्टेशन से दूसरे की साइड में चलते हुए ट्रैक चेक करने का काम भी करेंगे।

कालका से शिमला तक हर स्टेशन से दो-दो गैंगमैन एक-दूसरे की साइड में चलते हुए गश्त करेंगे। यह गैंगमैन पहाड़ का मलबा गिरने की जानकारी गाड़ी चलने से पहले ही स्टेशन मास्टर को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें